टीकमगढ़/ निवाड़ी। निवाड़ी जिला कलेक्टर तरुण भटनागर के अवकाश पर जाने के कारण संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ने टीकमगढ़ जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन को निवाड़ी जिले का प्रभारी कलेक्टर बनाया है और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है जहां तरुण भटनागर के अवकाश पर जाने को लेकर निवाड़ी जिले के लिए कलेक्टर का प्रभार सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ सिद्धार्थ जैन को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन को अपने कार्य के साथ-साथ निवाड़ी जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा

