प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज दिनांक 29/12/022 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम पतलई कला के प्रावधान में सेक्टर क्रमांक 1 की बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत तीखड़ में किया गया। जिसमें समस्त ग्राम प्रस्फुटन समितियां के सदस्य शामिल हुए और सरपंच जिला जनपद सदस्य ब्रज पटेल एवं हरदा जिले के पर्यावरण संरक्षक प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाती (पर्यावरणविद) उपस्थित हुए एवं ग्राम के वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख राकेश कुमार भट्ट द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की योजनाओं की जानकारी दी एवं नव अंकुर संस्था के कार्य बताए गए और प्रस्फुटन समिति के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण, मृदा कटाव, पर्यावरण प्रदूषण जल संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की गई।

