प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज सुबह 9 से 10 बजे तक पिछले छ: वर्षों से लगातार नर्मदा स्वच्छता अभियान चला रहे ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों ने ग्वाल घाट पर इस साल का आखिरी साप्ताहिक नर्मदा स्वच्छा अभियान चलाया। अगले गुरुवार को नर्मदा सेना सांतवे वर्ष में प्रवेश करेगी, आज प्रति गुरुवार की तरह ग्वाल नर्मदा सैनिको ने माँ नर्मदा के तट ग्वाल घाट पर झाडू लगाकर कचरा एकत्रित किया। माँ नर्मदा के जल से विभिन्न प्रकार का कचरा एवं दूषित पूजन सामग्री को बाहर निकाला एवं हमेशा की तरह अन्य लोगों को भी माँ नर्मदा के तटों एवं जल को स्वच्छ रखने हेतू जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष सुनील यादव पप्पू भैया, नर्मदा सेना के महामंत्री ललित मोहन यादव, मीडिया प्रभारी कपिल यादव, शैलेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव, किशन भदौरिया, सीताराम यादव, नर्मदा सेना के संयोजक सुनील यादव सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया!

