प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ शिव सेना के नव नियुक्त प्रदेश संगठन प्रमुख सुरेश करिया का गर्मजोशी से भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सुरेश करिया ने बताया कि संगठन को मजबूत करते हुए नशा मुक्ति अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जायेगा और संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश के हर गांव तहसील शहर मे कार्यालय बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। सत्या चौहान एवं कार्यकर्ताओं ने जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ सुरेश करिया का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया । इस अवसर पर सत्या चौहान, लखन सिंह , राजदीप सिंह , जग्गा सिंह , गब्बर सिंह, गोलू सिंह, राजू सिंह, पंकज सोनी, आदित्य बाथरे आदि सदस्य उपस्थित रहे।

