प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / छोटे व्यवसाय के माध्यम से अपने कारोबार को बढ़ाने में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक लोग लाभांवित होकर मुनाफा कमा रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन की स्वनिधि योजना से नर्मदापुरम जिले के अनेक व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने में कामयाबी मिलती जा रही है। फेरी लगाकर परिवार का पालन करने वाले नजर अली ने बताया कि उसे शासन की पीएम स्वनिधि योजना के जरिए पहले 10 हजार रुपये मिले थे। उससे कारोबार को बढ़ाने का क्रम जारी रखा। शासन प्राप्त निधि को जमा करने पर उसे दो गुनी राशि 20 प्राप्त हुई । उससे फिर रोजगार बढ़ाने में उपयोग की। कमाई करके उस राशि को भी जमाकर दी अब उसे शासन से 50 हजार की बड़ी मदद मिल गई है। जिससे उसका परिवार की परेशानियां दूर हो गई। नजर अली ने बताया कि मन लगाकर कार्य कर रहा हूं। मुझे अच्छा मुनाफा मिल रहा है। मेरा कारोबार चल पड़ा है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति बहुत आभारी हूं, जिन्होंने गरीब परिवारों के लिए इतनी अच्छी योजना प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व तक मेरा कारोबार बहुत छोटा था, परिवार का पालन पोषण दिक्कत होती थी। कुछ समझ नहीं आता था कि क्या किया जाए चिंता बनी रहती थी। मुझे जब स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली। तत्काल मैंने फार्म भर दिया। बिना किसी परेशानी के मेरा प्रकरण स्वीकृत हो गया। योजना के तहत मैं राशि पटाता रहा है। जिससे मुझे 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। अब मेरा कारोबार बढ़ चुका है। मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है।

