प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नर्मदापुरम मंडल की बैठक 30 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में आयोजित की गई है। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

