प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (सिवनी मालवा) माँ नर्मदा में गहरी आस्था रखने वाले समाजसेवी, माँ नर्मदा परिक्रमावासी पं भविष्य श्रोती अपनी धर्मपत्नी और बच्चे के साथ प्रत्येक सप्ताह को नर्मदापुरम जिले के आसपास नर्मदा तटो पर पहुंचकर साफ-सफाई करते हैं। माँ नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नर्मदा की साफ-सफाई के साथ ही लोगों को जागरूक भी करते है। पूजन व अन्य सामग्री को डालने से रोकते हैं। हमें बताया कि हमारे द्वारा शुरू किए गए प्रयासों के अब सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। जैसे ही हम घाटों पर पहुंचते हैं तो वहां पर मौजूद अन्य लोग भी हमारे साथ श्रमदान में जुट जाते हैं। सभी माई भक्तों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि माँ नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अमावस्या और पूर्णिमा एवं विशेष त्योहारों के अवसर पर सभी माई भक्तों को घाटों पर साफ सफाई मुहिम चलाना चाहिए।पिछली बार अमावस्या स्नान पर्व पर नर्मदापुरम हर्बल तट जाकर लगभग 3 घंटों तक सफाई अभियान चलाया और करीब एक ट्राली कपड़े एवं अन्य कचरा नर्मदा नदी से निकालकर नष्ट किया एवं वही आने वाले श्रद्धालुओं को समझाइश दी की नर्मदा तट पर गंदगी ना करें। घाटों पर साफ़ सफाई रखें। नर्मदा को स्वच्छ बनाने में माई भक्तों का भी भारी सहयोग व योगदान हमें मिल रहा है। इस अभियान में मुझे श्रीमती डॉली श्रोती, शिवाय श्रोती का सहयोग रहता है।

