प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / दुर्गा वाहनी मातृशक्ति द्वारा शीतकालीन अवकाश में त्रिय दिवसीय आत्मसुरक्षा का आयोजन शासकीय गृह विज्ञान के ऑटो डोरियम के सामने मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिला संयोजिका प्रगति शर्मा व पालक अधिकारी अनिता जाट द्वारा बताया गया कि दोनो समय के वर्ग मे 84 युवतियाँ उपस्थित रही। जिसमें कराटे नैशनल प्लेयर पूजा अमझरे , आकांक्षा दुबे , किरण विश्वकर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया। युवतियों एवं महिलाओ को इस शिविर मे आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी रखा गया है। इस शिविर का अयोजन आज गुरुवार दिनांक 29 दिसंबर प्रातः 8:30 बजे उद्घाटन सत्र प्रारम्भ किया। जिसमे दुर्गा वाहनी प्रांत संयोजिका श्रीमती सत्यकीर्ति राने, कार्यक्रम प्रभारी प्रगति शर्मा, संरक्षक श्रीमती अनिता जाट, संचालन टोली संध्या थापक, निशा पांडे, मेघा कौशिक, खुशी अग्रवाल, शिवानी, हर्षा ज्योति स्वाति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

