प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(सीहोर) दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए जिलेभर में दिव्यांगों के चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत इछावर में भी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम विष्णु यादव ने दिव्यांगों को तिलक लगाकर, पुष्प माला पहनाकर उनके स्वागत के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए ट्रायसिकल, उनके बैठने, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। शिविर में सहयोग और संवेदनशील व्यवहार के लिए शासकीय कर्मचारियों की दिव्यांगो ने सराहना की। शिविर में जिला स्तरीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस शिविर में 1322 दिव्यांगो का पंजीयन किया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा कुल 1282 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिसमें 706 अस्थि बाधित, 91 दृष्टिबाधित, 81 श्रवण बाधित, 196 मानसिक दिव्यांगता, तीन बहु दिव्यांगो को प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 206 दिव्यांगों को उपचार के लिए रेफर किया गया। इसके साथ ही एम्लिकों की टीम द्वारा 225 दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एवं 78 वृद्धजनों को वयोश्री उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया। यह शिविर आज 30 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर में तथा 31 दिसंबर को टाउन हॉल सीहोर में लगाया जाएगा।

