प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (सिवनी मालवा) आज शुक्रवार दिनांक 30/12/2022 को मंगलम वेलफेयर सोसायटी और जन अभियान परिषद द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ शिविर शिवपुर नाके पर आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 250 से ज्यादा लोगो को निशुल्क जांच की गई। जिसमे मुख्य रूप से मंगलम के फाउंडर मुकेश शर्मा, डाक्टर उमा शर्मा, संतोष लोवंशी, जन अभियान परिषद से हरिदास दायेमा और महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा यादव मंगलम की टीम डॉक्टर विजय चंद्रवंशी, सुमित, संतोष शर्मा, सुनील, विजय जाट, बसंत पटेल, गीता लोवंशी, दीपक यदुवंशी उपस्थित रहे।

