प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ नर्मदापुर युवा मंडल एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य शरीर सौष्ठव संस्था, मध्यप्रदेश उज्जैन के तत्वावधान एवं इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के मार्गदर्शन में 11 जनवरी को पिपरिया रोड़ स्थित वरदान गार्डन में प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रदेश रत्न 2023 एवं मैन फिजिक का आयोजन किया जाएगा। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सचिव एवं मीडिया प्रमुख मनीष परदेशी ने बताया कि इस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 150 से अधिक शरीर साधक अपने शरीर स्वस्थ आपका प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जाएगी साथ ही वेस्ट पोजर , वेस्ट मस्कुलर मैन , वेस्ट इम्प्रूव बॉडी के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।
*दिव्यांग बॉडी बिल्डर भी दिखाएंगे जौहर*
प्रदेश रत्न बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग के बड़े बड़े बॉडी बिल्डर मंच से अपना जौहर तो दिखाएंगे ही साथ ही दिव्यांग बॉडी बिल्डर भी अपनी मांसपेशियों के कला का प्रदर्शन करेंगे। दिव्यांग शरीर साधकों का प्रदर्शन रोमांचक से भरा होगा। दिव्यांग कैटेगरी अलग होगी।
*देशभक्ति एवं स्वच्छता के गीतों पर होगा प्रदर्शन*
प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सभी बॉडी बिल्डर मंच पर रंग बिरंगी रोशनी में देशभक्ति एवं स्वच्छता की टीम पर तैयार किए गए गीतों पर अपनी मांसपेशियों एवं अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करेंगे।
*युवाओं की पसंद बनी शरीर साधना*
वर्तमान समय का युवा आज के जमाने में अपने आप को फिट रखना चाहता है इसीलिए वह अपने व्यस्ततम समय में शरीर साधना को भी प्राथमिकता देने लगा है अब सुबह और शाम युवा हेल्थ क्लब या जिम जाने लगे है। शरीर साधना करने से युवाओं की फिटनेस तो बनती ही है साथ में वह नशे से भी दूर रहता है। बड़ी शरीर साधना से शरीर तराशा जाता है तब जाकर युवा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते है।

