प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आर्थिक रूप से कमजोर तहसील नर्मदापुरम निवासी श्रीमती पुष्पा यादव को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं। तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी पुष्पा यादव के पति राजबहादुर यादव का लम्बी बीमारी के चलते इलाज उपरांत 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि राजकुमार यादव के परिवार की आर्थिक भी अत्यंत कमजोर है। जिसके दृष्टिगत कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार रेड क्रॉस मद से 25 हजार की राशि का चेक श्रीमती यादव को उनके निवास पर जाकर प्रदान किया गया।

