प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / ग्राम रायपुर में जायसवाल परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री शंकर लाल जायसवाल एवं स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या बाई जायसवाल की स्मृति में संगीत मय श्री मां नर्मदा महापुराण का प्रारंभ aaj शुक्रवार 30 दिसंबर से हुआ । कलश यात्रा 11:00 निकाली गई जिसमें सभी महिला एवं पुरुष धर्म प्रेमी शामिल हुए। सूर्य कुंड धाम गुड़ला के पंडित रामसेवक दुबे के श्री मुख से बरसेगा भक्ति रूपी रस। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। कथा का विराम 5 जनवरी 2023 को होगा। आयोजक परिवार ने सभी भक्तजन से कथा का श्रवण करने का आग्रह किया।

