प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 1 कार्य के लिए 1 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत माखननगर की ग्राम पंचायत पवारखेड़ाखुर्द में आदिवासी मोहल्ले में भोले मंदिर के पास मनरेगा सहयोजन से चबूतरे पर छत निर्माण के लिए कुल 1 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त राशि में मनरेगा की राशि 20 हजार रूपए शामिल है। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य एजेंसी को निर्देशित किया है कि वे 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

