प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आगामी वर्ष को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डाँ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रतापसिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पराग सेनी के द्वारा नर्मदापुरम शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के गुण्डों
बदमाशों ने पुलिस का खौफ बरकरार रखने के लिये एवं उनकी अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें थाना कोतवाली से थाना प्रभारी विक्रम रजक के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमें एवं थाना प्रभारी देहात संजय
चौकसे के नेतृत्व में 04 पुलिस की टीमे तैयार की गई है, जिसके अन्तर्गत आज थाना कोतवाली एवं थाना देहात पुलिस द्वारा नये साल पर पिकनिक एवं पार्टी मनाये जाने वाले स्थान को चिन्हित कर आवश्यक सावधानी रखने की तैयारी की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार की शाम को दोनो थानो की पुलिस के द्वारा होटल, लॉज ढाबों की बैंकिग की गई एवं विभिन्न स्थानों पर एकत्रित असामाजिक तत्वों को खदेड़ा गया। इसी तारतम्य में भी कल दिनांक 31/12/22 को भी चिन्हित स्थानों पर वाहन चेकिंग जिसमें विशेष रूप से नशे को हालात में वाहन चलाने वालों एवं बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी एवं होटल लॉज रिसोर्ट एवं ढाबा संचालको को भी समझाईश दी गई कि ऐसा कोई भी आयोजन न करे जिससे शहर का अमन चैन प्रभावित हो।

