प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / वर्ष 2023 से प्रति बुधवार जिला मेडीकल एवं विकलांग बोर्ड आयोजित किया जावेगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. एसके विजयवर्गीय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में जिला मेडीकल एवं विकलांग बोर्ड का आयोजन प्रति शुक्रवार को आयोजित किया जाता था अब वर्ष 2023 से बोर्ड का आयोजन शुक्रवार के स्थान पर प्रति बुधवार आयोजित किया जावेगा।

