प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियां 4 जनवरी 2023 तक आमंत्रित की गई है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया है कि विभाग द्वारा सोनासांवरी स्थित भूमि खसरा नंबर 326/7 (S) में से 1.404 हेक्टयर भूमि जोकि वर्तमान अभिलेख में कृषि उपज मंडी समिति इटारसी के नाम दर्ज है, जिसका प्रकरण क्रमांक 0087/अ-20-(3)/2022-23 न्यायालय तहसीलदार इटारसी में विचाराधीन होकर सुनवाई 4 जनवरी 2023 को नियत है। अत: यदि इसमें किसी को कोई आपत्ति हो तो वे स्वयं या वैध प्रतिनिधि अथवा मान्य अभिकर्ता के माध्यम से अपनी आपत्तियां यदि हो तो लिखित में समक्ष न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, समय उपरांत प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।

