प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिले में आम निर्वाचन के समय रिक्त रह गये पदों के लिए निर्वाचन 5 जनवरी 2023 को संपन्न कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन नर्मदापुरम वंदना जाट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के 7 विकासखंडो में सरपंच ग्राम पंचायत का 1, पंच के 1631 पद रिक्त रह गये थे, जिनके लिए निर्वाचन कार्यवाही अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र 15 दिसम्बर 2022 से 22 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त किये गये थे, जिनकी संवीक्षा 23 दिसम्बर 2022 एवं नाम वापसी 26 दिसम्बर 2022 नियत थी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन के लिए जारी की गई अधिसूचना अंतर्गत अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात जिले के 3 विकासखंड अंतर्गत विकाखंड बनखेड़ी की 6 ग्राम पंचायतों के 14 वार्डो में, विकासखंड सोहागपुर की 4 ग्राम पंचायतों के 6 वार्डो एवं विकासखंड केसला की 1 ग्राम पंचायत के 6 वार्डो में इस तरह जिले के तीन विकासखंडो की 11 ग्राम पंचायतों के कुल 26 वार्डो में 5 जनवरी 2023 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से संपन्न होगी तथा मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जावेगी।

