प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की राज्य युवा नीति तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि प्रदेश में पृथक से खेल नीति बनाई जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य तथा जीवन के लिए खेल विषय पर सुझाव एवं विचार साझा करने के लिए जिले में कार्यरत खेल संघ, संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं पुरूस्कृत खिलाड़ियों से चर्चा 2 जनवरी 2023 को हॉकी टर्फ स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने सर्वसंबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

