प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ नगर पालिका द्वारा कैलेंडर नव वर्ष के उपलक्ष में साफ सफाई का जिम्मा उठाया गया है। इसी क्रम में स्वच्छता निरीक्षक सुनील तिवारी के निर्देश पर वार्ड नंबर 10 में बेजू लुटारे एवं उनकी टीम द्वारा पूरे वार्ड में सफाई का जिम्मा उठाया गया है। वार्ड नंबर 10 के सभी चौराहों एवं मोहल्लो में नगर पालिका के ये कर्मचारी सफाई दूत बन कर पहुंचे और आस पास पड़े कूड़े के ढेर और कचरे को वहां से उठा कर नगरपालिका की गाड़ियों द्वारा उचित स्थान पहुंचाया गया। सुनील तिवारी द्वारा बताया गया की नगर पालिका निरंतर शहर की साफ सफाई व्यवस्था का ध्यान रखती है। जहां- जहां कचरा दिखता है तुरंत उसको वहां से हटवाया जाता है। सफाई कर्मियों की पहचान हो सके इसके लिए हमने उनको रेडियम लगे पोशाक दी है। ताकि उनकी पहचान वार्ड वासियों द्वारा भी की जा सके की यह नगरपालिका के सफाई कर्मी है।

