इटारसी : अमरकंटक एक्सप्रेस से इटारसी रेल्वे स्टेशन पर विंडो निरीक्षण के दौरान आये पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम नगर काँग्रेस कमेटी के नेतृत्व में काँग्रेस के पदाधिकारियों ने रेल यात्रियों व नागरिकों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा व चर्चा की।
जिला कांग्रेस महामंत्री हाजी शेख रमजान व नगर काँग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर ने सयुंक्त रूप से बताया कि ज्ञापन पत्र में प्रमुख रूप से कोरोना महामारी के बाद वरिष्ठ नागरिकों को यात्री किराए में दी जा रही रियायत बन्द कर दी गई है एवं खिलाड़ियों ,पत्रकारों अन्य केटेगरी के नागरिकों को भी जो यात्री किराए व आरक्षण में छूट पुनः प्रारम्भ की जाये।
इटारसी भोपाल के मध्य दो ट्रिप मेमू ट्रेन चलाई जाए जिससे राजधानी भोपाल तक यात्रियों को सस्ती व सुगम यात्रा उपलब्ध हो शहर के बीच स्थित वर्षो पुराने माल गोदाम को अन्यत्र स्थापित किया जाये जिससे भारी ट्रकों की आवजाही से आवागमन बाधित एवं प्रदूषण की स्थिति से निजात मिले। रेल कर्मचारियों को एक जनवरी 2004 के बाद जो भर्ती हुई उन्हें न्यू पेंशन स्कीम रदद कर ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए
कांग्रेसजनों ने जी एम से निवेदन किया कि आपके कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाये।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री हाजी रमजान शेख,नगर काँग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय, काँग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष् गजानन तिवारी,इंटक नेता एन एस चौहान,प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी,खेल विभाग जिला अध्यक्ष् रामशंकर सोनकर,पूर्व पार्षद अवध पांडे,जिला कांग्रेस महामंत्री अनिल सोनकिया,शंकर लाला परदेसी,अजय मिश्रा,,हरिकिशोर पटेल,जिला संगठन सचिव शेख रफीक पक्कू, राहुल दुबे, सेवादल यंग बिग्रेड नगर अध्यक्ष शुभम वालिया, रसीद खान, अभिषेक पटेल, चंद्रकांत चंदू दुबे, प्रमोद कलोसिया, चंद्रकांत बहारे, श्रवण मालवीय, चेतन कुमार, शेख हमीद, मोहम्मद इमरान, आर खान, लक्की सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे ।


