सिटी थाने में फहराया तिरंगा: एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने दी सलामी, कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प I
इटारसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर के सिटी थाना परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को तिरंगी सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत एसडीओपी (SDOP) वीरेंद्र मिश्र एवं थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर जनसेवा और कानून व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मूल ध्येय जनता की सुरक्षा और न्याय की रक्षा करना है, जिसे हर स्थिति में कायम रखना चाहिए।
इस अवसर पर थाने का समस्त स्टाफ और पुलिस जवान मौजूद रहे, जिन्होंने राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।
आज का विचार (Thought of the Day)
“सच्चा खाकीधारी वही है, जिसके लिए वर्दी केवल एक पहचान नहीं बल्कि देशप्रेम, न्याय और जनसेवा की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”
-पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

