प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डोलरिया मंडल “सुघोष” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजपूत ने दिया। उद्घाटन सत्र सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा द्वारा दिया गया। सोशल मीडिया सत्र जिला संयोजक सोशल मीडिया गजेंद्र चौहान एवं आईटी सह संयोजक राहुल ठाकुर द्वारा दिया गया। तृतीय सत्र विचार परिवार सुनील राठौर जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा एवं समापन सत्र संतोष पारीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं मुकेश मैना जिला महामंत्री भाजपा थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुनील चौधरी द्वारा एवं आभार युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत द्वारा किया गया।

