
बबलू निरापुरे आमला
आमला… शनिवार को क्षेत्र के गरीब राजमिस्त्री, मजदूर निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों का दुखड़ा कांग्रेस के साथ मिलकर सुनाया ओर क्षेत्रिय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि मजदूर संघ, भवन निर्माण कामगार मजदूर संघ ने अपनी आपबीती प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे को सुनाई जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने मजदूर संघ के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिँह चौहान के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ओर मजदूर संघ ने जनपद चौक से तहसील कार्यालय पैदल रैली निकली ओर रेत के दाम कम करने एवं क्षेत्रिय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि ब्लाक कांग्रेस ओर मजदूर संघ ने तहसीलदार को सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि क्षेत्र के गरीब मजदूर राजमिस्त्री निर्माण कार्य में कार्य करने वाले लोगो को रेत नहीं मिलने के कारण बेरोजगार हो गए है। जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है जिसका एक मात्र कारण रेत का नहीं मिलना है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि क्षेत्र के मजदूरों का हक छीनकर विधायक रेत के कारोबार में मस्त है रेत के दाम बढ़ने से क्षेत्रिय मजदूरो को रोजगार नहीं मिल पर रहा है। जिले में रेत की खदान बंद है ओर दूसरे जिले से रेत आ रही है वह दुगने दाम पर 48 हजार रुपए डंपर बिक रही है घर मालिक एवं निर्माण कार्य करने वाले महंगी रेत नहीं ले रहे है राजमिस्त्री गणेश राठौर , दिलीप कोसे, नेहरू, नारायण प्रजापति,सुनील मरसकोले, हल्कु नागपुरे, धीरज पवार सहित अन्य ने कहा कि कई माह से निर्माण कार्य बंद होने के चलते कार्य नहीं हो रहे है जिस वज़ह से आर्थिक तंगी से मजदूरों को गुजरना पढ़ रहा है.रेत के दाम कम नहीं होने से गरीब मजदूर, राजमिस्त्री सभी बच्चो एवं पुरे परिवार के साथ भूखे सोने को मजबूर होना पढ़ रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े, शिवम सिँह सोलंकी, सागर राठौर मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित थे।
