प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / (पचमढ़ी) मध्य भारत की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पर नूतन वर्ष के प्रथम सूर्योदय का स्वागत सूर्य वंदना, सूर्य नमस्कार के माध्यम से पर्यटकों ने किया। जिला प्रशासन नर्मदापुरम और आयुष विभाग द्वारा यहां योगा गतिविधि का आयोजन किया गया। बता दें कि पचमढ़ी में नए साल का जश्न मनाने सैलानी दूर-दूर से आते हैं। प्रशासन द्वारा भी नव वर्ष के उपलक्ष में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नए साल का जश्न मनाने पचमढ़ी में होटल लॉज पहले से ही बुक हो जाती हैं। नए साल के पहले एवं बाद में सैलानियों की की रौनक पूरी पचमढ़ी में एक सप्ताह बनी रहती है।

