प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार भी माँ नर्मदा के सेठानी घाट पहुँचकर श्रमदान किया। समिति सदस्यों ने घाट पर पड़े कचड़े को एकत्त्रित कर कूड़ेदान में डाला तत्पश्चात घाट के तट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। घाट पर आये श्रद्धालुओं से माँ नर्मदा को स्वच्छ व साफ रखने की अपील की। सफाई करने वालों में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति सदस्य सागर पटेल, नीलेश मालवीय, सौरभ अहिरवार, अंकित वर्मा, विशाल बावरिया, संजू प्रजापति, लोकेश माधव, अर्पित यादव, आकाश मांझी, विकास गुप्ता, किशन सराठे, संतोष मीना, दीपक कलोसिया, राजेश प्रजापति, अनुराग वर्मा, कौशिक बाबरिया, राजा मालवीय, अंकित सागर, जतिन यादव, लोकेश माधव, प्रीतम चक्रवर्ती, संदीप मालवीय आदि सदस्य उपस्थित रहे।

