इटारसी : स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर सेवा एक पहल टीम के सेवा समर्पण के 5 वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने खिचड़ी वितरण कर उनका हौसला अफजाई की। अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि नगर में गरीबों, अनाथ के लिए प्रत्येक रविवार खिचड़ी वितरण के क्रम को पूरे 5 वर्ष जारी रखना एक बड़ी बात है। ऐसे ही युवाओं के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर पहुंचे विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि नगर में ऐसे युवाओं की टीम के सहारे इटारसी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने सभी को नववर्ष की बधाई दी। सेवा एक पहल चेरिटेबल संस्थान 2018 से प्रत्येक रविवार स्टेशन के सामने खिचड़ी बांटने का कार्य कर रही हैं। यह संस्था एक रजिस्टर्ड संस्था हैं। इस अवसर पर संचालक प्रसून मिश्रा, संजय अग्रवाल, आलोक दीवान, मनोज पटेल, नवीन चौरे, दीपक चौरे, राजकुमार चौधरी, अनिल राज, दत्तात्रेय उपाध्याय, नितिन श्रीवास, संदीप नामदेव, लक्की, बृजेश चौरे, विजय पटेल, योगेश चौरे, साहिल गौर, संदेश, हरपाल पटेल, हरीश चौधरी, अभिषेक बड़कुर, आशुतोष दुबे, निखिल आदि शामिल रहे।

