प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ इंडियन पुलिस महासंघ के चेयरमैन अजय राज पाण्डेय के द्वारा नर्मदापुरम रेंज कमांडर के पद के लिए अमित बनवारी को नियुक्त किया गया है। इंडियन पुलिस महासंघ पब्लिक और पुलिस के बीच में जो भी कार्य होता है उसके सहयोग के लिए बनाया गया है। इसमें भी पब्लिक को किसी प्रकार कोई परेशानी ना हो इसका संगठन पूरी तरह से ध्यान रखेगा, वही नर्मदापुरम संभाग में अमित बनवारी के रेंज कंमाडर बनने पर सभी ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है, आपको बता दे वर्तमान में अमित बनवारी पत्रकारिता करते है और इनका राजनीतिक तौर पर भी काफी अच्छा नाम है।

