प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज दिनांक 2/1/2023 को संविदा अधिकारी / कर्मचारी संघ नर्मदापुरम द्वारा दिनाक 15/12/22 से प्रारंभ अनिश्चितकालीन हड़ताल में पकौड़े का स्टाल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा अधिकारी / कर्मचारी अपनी दो मांग हैं कि संविदा अधिकारीयो / कर्मचारीयो को नियमितिककरण एवं निष्कासित एवं आउट सोर्स कर्मचारी की सेवा मे वापसी को लेकर आन्दोलनरत है, परन्तु शासन एवं प्रशासन इन मांगो पर कोई उचित कार्यवाही नही कर रहा है।संविदा अधिकारी / कर्मचारी अपनी सेवाएं छोडकर आन्दोलन रत है और मांगे पूरी होने पर सेवा में लौटेंगे। अभी स्वरोजगार एवं आत्म निर्भरता हेतु पकौड़ा का स्टाल लगाया। जिसमें उच्च योग्यता रखने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों ने पकौड़े तले एवं इनका विक्रय किया। हमें बताया कि पूर्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पकौड़ा बचने को रोजगार बताया था।

