इटारसी : रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों को पुलिस द्वारा खुला संरक्षण प्राप्त होने से इन अवैध वेंडरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि इनके द्वारा अपने वर्चस्व की लड़ाई के लिए शहर में खूनी खेल खेला जाता है और शहर के नागरिकों में इन लोगों से भय व्याप्त रहता है । उक्त आशय से संबंधित सूचना पत्र सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य राजा तिवारी द्वारा डीजी आरपीएफ रेलवे नई दिल्ली को भेजा गया था ।जिसकी जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर की गई जिसमें राजा तिवारी से इस संबंध में बयान लिए गए हैं, और कार्यवाही जारी है ।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी द्वारा खुलकर अवैध वेंडरो को संरक्षण दिया गया हैं । जिसे काबू में करने के लिए आई जी जबलपुर को इटारसी स्टेशन में लंबे समय के लिए आर पी एफ के जवानों को तैनात करना पड़ा । आरपीएफ कमांडेंट भोपाल के संरक्षण के बिना यह होना संभव नहीं है । इन बातों को संज्ञान में लेकर उचित जांच की जा रही हैं ।

