प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वेच्छानुदान से जिले के 31 लोगो को उपचार के लिए 14 लाख 35 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेरखेड़ी के हरिसिंह को 1 लाख 25 हजार रूपए, पिपरिया की श्रीमती सुधा खरे, सिवनीमालवा के मा.लक्ष्य पवार एवं नीमनमूढा की श्रीमती नीलू साहू को 1-1 लाख रूपए, नर्मदापुरम की बेबी आफ पिंकी को 75 हजार रूपए, भिलाड़ियाकला के सुदाम प्रसाद दुबे को 70 हजार रूपए, सोहागपुर के कमलकिशोर कपरिया को 60 हजार रूपए, पिपरिया की कुमारी सुहानी रघुवंशी, नर्मदापुरम की श्रीमती गुलाब तिवारी एवं सिवनीमालवा के नितिन यादव को 50-50 हजार रूपए, बीकोर के संतोष दीक्षित को 45 हजार रूपए, चीलाचौन की बेबी आफ कलावती बारकडे, झकलाय के सूरजपाल राजपूत, खानपुरखेड़ा की श्रीमती नजबन बी, लोधड़ी की श्रीमती लक्ष्मीबाई यदुवंशी, सिवनीमालवा के दिनेश लोवंशी को 40-40 हजार रूपए, बुधनी की श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, रानीपुर की श्रीमती मंजू, नर्मदापुरम के कमल कहार एवं रामपुरा के राजेश यदुवंशी को 35-35 हजार रूपए, चंदवाड की श्रीमती लुडको बाई गौर, आंचलखेड़ा की कुमारी आरती यादव, तवानगर की श्रीमती सुनीता राजपूत एवं धुरगाडा की श्रीमती सुखमन यादव को 30-30 हजार रूपए, गनेरा के सुनील यादव, इटारसी की श्रीमती बिट्टन अरक्का, सिलवानी के गोरेलाल को 25-25 हजार रूपए, चोरहट की श्रीमती सीतादेवी, बुधनी की श्रीमती सुमन शर्मा, डोलरियाखुर्द के दिनेश को 20-20 हजार रूपए, रामपुर के कल्लूराम यादव को 15 हजार रूपए की उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

