प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (हरदा) कमल युवा खेल महोत्सव के संयोजक एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने जारी प्रेस बयान में बताया कि बुधवार को नेहरू स्टेडियम पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं कृषि मंत्री कमल पटेल विजेताओं को पुरस्कार बाटेंगे। उन्होंने बताया कि 2 दिन हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को स्वर्ण, चांदी और कांस्य मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी दिन स्टेडियम पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसमें 60, 100, 200 , 400 , 800, 1500 मीटर और रिले 100×4 दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चकती फेक की प्रतियोगिताएं शामिल है। महोत्सव के संयोजक संदीप पटेल ने बताया कि बुधवार को नेहरू स्टेडियम पर खेल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें जिले भर के खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हरदा, टिमरनी, खिरकिया में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को भी खेल मार्च में आमंत्रित किया गया है।
*बैडमिंटन, हॉकी और बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले*
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि 5 जनवरी को बैडमिंटन ,हाकी और बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें टीमें खिताबी मुकाबले करेंगी। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन के मैच हरदा डिग्री कॉलेज, नेहरू स्टेडियम होगे और बास्केटबॉल प्रतियोगिता सेंट मेरी स्कूल में होंगी।

