प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(भोपाल) मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी और वरिष्ठ नेता पालसानी मुरलीधर राव बुधवार को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के चार इमली भोपाल स्थित बी – 10 आवास पर पहुंचे । जहां मंत्री पटेल ने राव का हृदय से स्वागत किया और परंपरा अनुसार शॉल श्रीफल साफा बांधकर अतिथि परंपरा को निभाया। भाजपा नेता राव स्वल्पाहार करने के पश्चात हरदा के लिए रवाना हो गए।

