प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / नए साल के बाद ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। सुबह से ही शीत लहर के चलने से रोड पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस वर्ष ठंड अब दिसंबर तक कम ही रही। लेकिन जनवरी में अचानक शीत लहर ने अपना प्रभाव दिखा दिया है। स्कूलों का टाइम भी बना दिया गया जिससे छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत ना हो। वही स्कूल में भी छोटे-छोटे बच्चे कान ढके हुए पड़ते दिखाई दिए एवं ग्राम ढोलरिया में सुबह से ही बुजुर्गों साथ कुछ लोग आग तापते नजर आए। गेहूं की फसल के लिए भी ठंड काफी लाभदायक होती है जितनी अच्छी ठंड पड़ेगी उतना अच्छा गेहूं की पैदावार होगी।

