प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(हरदा) सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश से संबद्ध स्वामी तिलक वैदिक विद्या समिति द्वारा संचालित वैदिक विद्यापीठम छीपानेर (चिचोट कुटी) तहसील-टिमरनी जिला-हरदा में एन एचडीसी भोपाल द्वारा अनुदानित सौर ऊर्जा संयंत्रों के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी पालीसानी मुरलीधर राव के साथ कृषि मंत्री कमल पटेल शामिल हुए। सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण का मुरलीधर राव के कर कमलो से किया गया । वहीं कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया , सांसद दुर्गादास उइके समेत कई अधिकारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

