भाजपा ने जनता के मत के साथ किया धोखा, उन्हें सिखाएगी जनता सबक – गजानंद तिवार
प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड दतिया जिले के सेवड़ा तहसील कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सेवड़ा के कांग्रेस कार्यालय में एक मीटिंग ली। जिसमें वर्तमान सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह सहित कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी और कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड दतिया जिला अध्यक्ष धीरज गांधी सहित नगर अध्यक्ष राम कुमार कुशवाहा, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद जहां वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला और रणनीति बनाई और अपनी बात को रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने कहा इस बार कांग्रेस की सरकार डेढ़ सौ से ज्यादा विधायकों के साथ बनेगी और प्रचंड मतों से से दतिया जिले की सभी सीटें कांग्रेस के खाते में आएगी और जनता के साथ जो भाजपा के नेताओं ने बनी बनाई कांग्रेसी सरकार को गिरा कर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की भाजपा की सरकार बना ली उसका परिणाम प्रदेश की जनता जरूर देगी और मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने सेवादल यंग ब्रिगेड को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया है। इसका फायदा आने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिलेगा और एक बड़ी संख्या में कांग्रेस के निष्ठावान सेवादली तैयार होकर कार्य करेंगे और जल्द ही जिले में एक कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और कमलनाथ जी के द्वारा जो प्रदेश में एक गांधी चौपाल लगाने का अभियान चलाया जा रहा है उसको लेकर भी चर्चा कर नीरज गांधी को इस चौपाल हेतु निर्देशित किया कि हर वार्ड और ग्राम में जाकर गांधी चौपाल लगाकर कांग्रेश के रीति नीति गांधी चौपाल के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं और जनता के साथ भाजपा की भ्रष्ट नीतियों को जाकर जनता के बीच बताये और श्री तिवारी का आभार व्यक्त किया करते हुए वर्तमान विधायक घनश्याम सिंह ने विश्वास दिलाया कि पूर्व की तरह इस बार भी कांग्रेस इस विधानसभा से प्रचंड मतों से विजय श्री की पताका फहराएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालय में उपस्थित हुए। जिनमें से मुख्य रूप से अपर्बल साहनी, कमलेश प्रजापति, राजेंद्र नोनेरिया, जयबिंन्द्र परिहार, ऊधम सिंह नागिल, आईटी शेल जिला अध्यक्ष देसराज कुशवाहा, अखिलेश गांधी , मनीष नगरिया, रहिस खान, आग्गु खान, रामराजा यादव आदि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

