प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया कल नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। पार्षद रिचा जीतू तिवारी के निवास पर प्रातः 11 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके उपरांत सिवनी मालवा में क्रिकेट टूर्नामेंट में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान करेंगे।

