इटारसी : आज शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश मेघानी द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भवन निर्माण कार्य, लाइब्रेरी, कंप्यूटर प्रयोगशाला, रखरखाव, अधोसंरचना, खेल मैदान, वनस्पति उद्यान एवं छात्राओं का फीडबैक लिया गया। श्री मेघानी ने कहा कि जो भी निर्धन छात्राएं हैं जो अपनी फीस नहीं भर पाती है उनकी फीस राखी मेघानी थैलेसीमिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा उनकी फीस की प्रतिपूर्ति की जावेगी एवं कहा कि माननीय विधायक महोदय की उपस्थिति में महाविद्यालय में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन भी किया जावेगा जिसमें छात्राएं अपनी आंखों की जांच निशुल्क करा सकेंगी। इस अवसर पर शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय इटारसी के विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक अठोत्रा, प्राचार्य डॉ.आर. एस. मेहरा डॉ. संजय आर्य, श्री रविंद्र चौरसिया, श्री स्नेहांशु सिंह, श्री अमित कुमार उपस्थित थे।

