
हरदा/टिमरनी नगर परिषद रैन बसेरा भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास योजना के स्वीकृत राशि के स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शाह थे कार्यक्रम में आवास योजना अंतर्गत जानकारी से मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा हितग्राहियों को अवगत कराते हुए जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम में विधायक द्वारा अपने उद्बबोदन में हितग्राहियों संबोधित कर आवास योजना की प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख एक लाख की स्वीकृत राशि प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशा यह है कि हर गरीब का आवास का सपना पूरा हो तथा हर गरीब को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आखरी व्यक्ति तक प्राप्त हो सरकार द्वारा योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों के माध्यम से दी जाने से हितग्राहियों को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े तथा सभी का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो इसके लिए सरकार ने व्यवस्था की है । कार्यक्रम में 72 हितग्राहियों को एक लाख एक लाख की प्रथम किस्त के रूप में तथा 11 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख एक एक लाख राशि प्रदाय की गई है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भारद्वाज उपाध्यक्ष जयंत कौशल , मीना राजेंद्र नागरे पार्षद वार्ड क्रमांक 1, गुलशन चौरसिया पार्षद वार्ड क्रमांक 2, उमा सुभाष पाल पार्षद वार्ड क्रमांक 3, प्रीति बंसल पार्षद वार्ड क्रमांक 4, सु श्री रानी कनेरी पार्षद वार्ड क्रमांक 5, सुनील दुबे पार्षद वार्ड क्रमांक 6, रविंद्र ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 7, सुधीर गौर पार्षद वार्ड क्रमांक 8, पुनीत जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 10, मीना संतोष ताम्बूलकर वार्ड क्रमांक 11, उर्मिला गीते पार्षद वार्ड क्रमांक 13, मनोरमा उपाध्याय पार्षद वार्ड क्रमांक 14, हीरा गिरीश घुरे पार्षद वार्ड क्रमांक 15 एवं सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह सावनेर विधायक प्रतिनिधि कैलाश डूडी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक गण एवं हितग्राही गण उपस्थित थे

