पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को सिखाए गये यातायात के गुर, नियमों के पालन की अपील की
हरदा पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा
राजेश्वरी महोबिया द्वारा एल .बी.एस.कॉलेज, एवं डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों से होने वाले लाभ व पालन ना करने से होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी देने शिविर का आयोजन किया गया|व आवश्यक यातायात नियमों जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट धारण करके वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने ,फोन पर बात करते हुए वाहन ना चलाने, एवं वाहन के समस्त दस्तावेज कंप्लीट रखने जैसे नियमों को बताया जा रहा है | इसके साथ ही हेलमेट के लिए चलाई जा रही मुहिम से जुड़ने एवं यातायात जागरूकता में उनकी भागीदारी हेतु अपील की गई| इस दौरान निरीक्षक सिविल लाइन थाना राजेश साहू, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार वर्षा गौर , एवं यातायात के अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे |”पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को सिखाए गये यातायात के गुर, नियमों के पालन की अपील की गई।
