बैतूल। जिला मुख्यालय के ज्ञानोदय महाविद्यालय में प्राचार्य कमलेश जांगरे, संचालक शशिकांत दानी के मार्गदर्शन में कमोडिटी डेरिवेटिव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सेबी के प्रशिक्षक जितेंद्र धुंडे द्वारा कमोडिटी डेरिवेटिव क्या होता है, कैसे अकाउंट ओपन करते हैं, ट्रेडिंग कैसे की जाती है सहित अन्य जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया। कार्यशाला में प्राध्यापक सक्षम जोशी, दिव्या निर्गुड़कर, वैशाली पांडे, उमेश साहू ,रिचिका बारस्कर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।


