
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिमरनी इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर टिमरनी नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका आरंभ शंकर मंदिर से होते हुए नवीन बस स्टैंड स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास समापन हुआ। शोभायात्रा में नगर के कई स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत हुआ और नगर के नागरिकों ने विवेकानंद जी की झांकी पर फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में युवाओं का जोश एवं उत्साह पूरे नगर में दिखाई दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के जोरदार नारों से पूरा नगर गूंज उठा। वही स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास खुले मंच आयोजन किया गया। मंच का संचालन विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता कुमुद पालीवाल ने किया। जिसमें अभाविप नगर मंत्री कृतिक देवहारे ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन है परंतु केवल एक छात्र संगठन ही नहीं यह एक छात्र संगठन होने के नाते छात्र हित के साथ-साथ समाज हित और राष्ट्रहित मैं अपनी अहम भूमिका निभाता है विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्षभर कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को मार्गदर्शन एवं युवाओं को प्रेरणा देता है। भाषण के अगले क्रम में नगर अध्यक्ष अरविंद गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श एवं मार्गदर्शक मानकर पिछले 75 वर्षों से लगातार छात्रों और समाज के बीच कार्यरत है। जब जब छात्रों और समाज में किसी प्रकार की समस्या आती है सभी विद्यार्थी परिषद सबसे आगे डट कर खड़ा रहता है और ना केवल समस्याओं को समाज के बीच लाने का काम करता है अपितु उन समस्याओं को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। भाषण के अगले क्रम में जिला छात्रावास प्रमुख सुधन मानकर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद मैं आकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बनकर आप किस प्रकार स्वयं और समाज में बदलाव ला सकते हैं और उनके प्रेरणा का केंद्र बन सकते हैं। और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बनकर अपने जीवन को सफल और समाज को मार्गदर्शित कर उनके लिए एक उदाहरण बन सकते हैं। अंत में जिला SFS प्रमुख हरिओम राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्री विधिवत स्थापना सन 1949 में हुई थी। सभी से सतत चली आ रही 75 वर्षों की गाथा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाती है। और स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों और युवाओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कराती है इसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद टिमरनी इकाई द्वारा नगर में इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। और अंत में इस शोभायात्रा में उपस्थित सभी युवा साथियों छात्र-छात्राओं एवं नगर में जिन्होंने इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया उन सभी का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गौरव मेहरा ,मयूर बोरसे,दीपेश कौशल,अमन गौर, सतीश राजपूत, रोहित गौर,पंकज सोनपुरे,भुवन कुशवाहा, चयन बिल्लोरे, आदि उपस्थित रहे।
