हरदा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं युवा उपभोक्ता कल्याण समिति
के संयुक्त कार्यक्रम में आदिवासी कदवालिया, रामटेक, अन्य क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का वितरण किया,पेरा लीगल वालंटियर संजय गंगराड़े के द्वारा बताया गया, सुंदरकांड मंडल, एवं समिति के सदस्यों के द्वारा हर वर्ष आसपास के क्षेत्रों से, अनुपयोगी कपड़े जो अच्छी हालत में रहते हैं उन्हें घरों से एकत्र कर, उन्हें साफ-सुथरे कर, आदिवासी अंचलों में जाकर वितरण करते हैं, वह लोग इन्हें लेकर पहनते भी हैं, छोटे-छोटे बच्चे इतनी ठंड में, बिना कपड़े के ही दिखाई दिए वृद्धजन, ठंड में ठिठुरते नजर आए, ऐसे पात्र व्यक्तियों को गर्म शूटर कंबल एवं बच्चों को जरकिन भी प्रदान की गई,साथ ही ग्रामीण जनों को जिला विधिक योजनाओं की जानकारी प्रदान की, साथ ही योजनाओं के पंपलेट भी वितरण किए, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय किराडे, पवन बघेला, दीपेंद्र देवड़ा, संतोष सिटे, गबरु राजपूत, मुकेश दशोरे, विजय दशोरे, सानिध्य गंगराड़े,उपस्थित रहे।
