इटारसी : करने वाला श्याम कराने वाला श्याम श्री खाटू श्याम रसोई में लगातार समाज सेवियों की शिरकत बड़ रही है। इसी तरहा मकर संक्रांति के पर्व पर भी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे शामिल हुए।
नपा अध्यक्ष ने ख़ुद सेवा करते हुए लोगों को खिचड़ी और तिल के लड्डू बांटे साथ ही कंबल भी वितरित किए। नगरपालिका अध्यक्ष को भोजन देते हुए देखने पर लोगों ने कहा हमे यकीन नहीं के अध्यक्ष जिनको मिलने के लिए इंतज़ार करना पड़ता है लेकिन हमारे अध्यक्ष तो ख़ुद हमारे पास चलकर अपने हाथों से हमे भोजन करवा रहे हैं।
अध्यक्ष ने लोगों की परेशानियां सुनी और निराकरण का आश्वसन भी दिया और मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी। पंकज चौरे के साथ समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मनीष ठाकुर, पत्रकार बसंत चौहान एवं खाटू श्याम रसोई के सभी सहयोगी उपस्थित रहे।

