टीकमगढ़ । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में 15 जनवरी 2023 रविवार के दिन एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित नुना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद खरे एवं सह संयोजक दिनेश तिवारी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न शासकीय अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्य गण उपस्थित हुए। इसमें यह निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी 2023 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सिविल लाइन में स्थित एक गार्डन में आयोजित किया जाएगा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्र शामिल हो इसका प्रयास सभी संस्थाओं की ओर से करने के लिए कहा गया है व दिनांक 27 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा का कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में और संस्थाओं में छात्र छात्राओं को दिखाया जाए इसके लिए एक संचालन समिति बनाने का भी निर्णय हुआ अंत में सभी उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन हुआ। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से दी है।

