टीकमगढ़। परिवहन आयुक्त व पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के निर्देशन में 11 से 17 जनवरी 2022 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ प्रशांत खरे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम ससत्या के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कुंडेश्वर मेला में कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी, इंचार्ज यातायात प्रभारी सूबेदार आर्या पाराशर एवं यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

