टीकमगढ़। आगामी 20 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ आ रहे हैं जहां वह एक विशाल जैन सभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर कांग्रेसियों द्वारा कुंडेश्वर में मकर संक्रांति मेले के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर बैनर प्रचार प्रसार को लेकर लगाए गए थे जिन्हें किसी के द्वारा फाड़ दिया गया था जिसका विरोध कांग्रेसियों ने सोमवार के दिन कुंडेश्वर पहुंचकर जताया जहां कांग्रेसियों ने वहां धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन नगर निरीक्षक मनीष कुमार को देते हुए इस ओर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव सहित कांग्रेस के महामंत्री कुंवर पार्थ सिंह जूदेव, नंदन प्रजापति ,प्रदीप दुबे एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

