इटारसी : बूढ़ी माता विद्युत फीडर से वार्ड क्रमांक 23 अहिल्या नगर को सप्लाई होने वाली विद्युत के बार-बार गुल होने की परेशानियों से निजात दिलवाने की वार्ड वासियों की मांग पर समिति के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश विधुत मंडल इटारसी के संभागीय अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर कर संभागीय अधीक्षक राजीव रंजन से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा की।
चर्चा की जानकारी देते हुए समिति के सचिव राजकुमार दुबे ने बतलाया की वार्ड में विगत कुछ दिनों से, विधुत दिन एवं रात में अनेक बार गुल हो रही थी। आज प्रातः 4:30 बजे से 7:00 के मध्य में 6 बार विद्युत गुल हुई रात्रि में तीन बार विद्युत गुल हुई जिसके चलते वार्ड वासियों का कहना है कि उन्हें उनके घरेलू विद्युत उपकरणों को क्षति पहुंचने की संभावना है। परीक्षा की तैयारी में लगे हुए बच्चों के अध्ययन कार्य में व्यवधान हो रहा है । प्रातः कालीन दैनिक क्रियाओं एवं घरेलू कार्यों के निपटारे में परेशानियां आ रही हैं।
संभागीय अधीक्षक राजीव रंजन ने बूढ़ी माता विधुत फीडर प्रभारी से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं दिशा निर्देश देते हुए, मोहल्ला समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में वार्ड वासियों को बार बार विद्युत गुल होने की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
मोहल्ला समिति के प्रतिनिधिमंडल में वार्ड पार्षद राकेश जाधव, राजकुमार दुबे, चरणजीत सिंहछाबड़ा, बृजमोहन सिंह मीना, राजेंद्र चतुर्वेदी, राहुल भाट, केपीसैनी, प्रदीप सोनिया, चंद्रशेखर सोनिया, राजेंद्र दुबे, जीपीदीक्षित, विजय दुबे, मुकेश दुबे, द्वारका प्रसाद गोहिया, अनूप तिवारी, संतोष शर्मा, देवेंद्र पटेल, हैप्पी शर्मा, सुनील दुबे आदि की सहभागिता रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

