एक व्यक्ति कल रात 10 बजे तीखड जमानी खररा पुल से नीचे गिर गया सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ब्रजकिशोर पटेल को एक शख्स ने फोन पर बताया तो जिला पंचायत सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और 108 को सूचित कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया इस सख्श की रीढ़ की हड्डी टूट गई है एक हाथ में भी फेक्चर हो गया है व्यक्ति सिवनी मालवा के पास के एक गांव भेला मकडाई का निवासी हैं नाम रामराज राठौड़ पिता शिवप्रसाद राठौड़ है ।
जिला पंचायत सदस्य सभापति प्रतिनिधि ब्रजकिशोर पटेल ने बताया की इस पुलिया के पास टर्निंग है और शासन द्वारा रेलिंग नहीं लगाई गई है आये दिन हादसे होते रहते हैं 2 दिन पहले भी एक बाबई खुर्द के एक मजदूर की मौत हों चुकी है शासन जल्द से जल्द इस पुलिया सहित सभी पुलिया पर रेलिंग लगाये जिससे इस प्रकार के हादसे को रोका जा सके ।


