टीकमगढ़ । रोजगार गारंटी योजना में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर 23 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय सरपंच संघ ने दिल्ली में पहुंचकर केंद्रीय पंचायत राज्य ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में रोजगार गारंटी में आ रही विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है जहां सरपंच संघ ने कहा है कि इन समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण किया जाए ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया एवं टीकमगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला जसवंतनगर मौजूद रहे। टीकमगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार गारंटी में आ रही समस्याओं को लेकर दिल्ली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र उन समस्याओं को हल कराए जाने की मांग की गई इस मौके पर सरपंच संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जहां केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने इन समस्याओं से निजात दिलाए जाने का आश्वासन सरपंच संघ को दिया है।

